भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कहलगांव भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को पार्क चौक में आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं। आयोजकों ने बताया कि सात अक्टूबर को डाक बंगला चौराहा, हटिया रोड तथा आठ अक्टूबर को स्टेशन चौक पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। लोगों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर शिविर में पहुंचकर जांच एवं उपचार का लाभ लेने की अपील की गई है। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष नंदन शर्मा, जिला प्रवक्ता संजय केसरी, भाजपा नेता राजकुमार पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...