Bhagalpur News: 25 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में रविवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर 25 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गांव के पप्पू चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से शराब के अलावा दो बड़े और एक छोटा एल्युमिनियम का तसला भी जब्त किया है। मामले पर मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष्य संजय कुमार मंडल ने बताया कि शराब तस्कर पप्पू चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.