Bhagalpur News: 25 लाख की लागत से बनी पीसीसी सड़क का हुआ उद्घाटन
भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग की 15वें वित्त आयोग मद योजना के तहत वार्ड संख्या 9 में निर्मित पीसीसी पथ का शुक्रवार को मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। 25 लाख 300 रुपये की प्राक्कलित राशि से यूनिवर्सिटी रोड से भूतनाथ मंदिर तक इस सड़क का निर्माण कराया गया है।समारोह में स्थानीय पार्षद विभा देवी भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहीं। मौके पर मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में सड़कों व बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकताओं में शामिल है। इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों, विश्वविद्यालय के छात्रों तथा श्रद्धालुओं को जर्जर सड़क और जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। पार्षद विभा देवी ने कहा कि सड़क निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.