Bhagalpur News: 22 वार्डों को योजना से वंचित करने पर भड़के पार्षद, आंदोलन की तैयारी
भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में विकास योजनाओं के आवंटन में पक्षपात और 22 वार्डों को वंचित करने के विरोध में गुरुवार को पार्षदों की बैठक उर्दूबाजार स्थित वार्ड 16 के पार्षद कार्यालय में हुई। बैठक में पार्षदों ने निगम प्रशासन की कार्यशैली पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई। पार्षद अमृता राज ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में योजनाओं का समान रूप से बंटवारा होना चाहिए। 22 वार्डों को विकास कार्यों से बाहर रखे जाने के खिलाफ सभी पीड़ित पार्षद एकजुट होकर सामूहिक लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में उपस्थित पार्षद गोबिंद बनर्जी, रंजीत मंडल, सोनी देवी और पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार यादव ने आंदोलन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बोर्ड बैठक स्थगित होने पर भड़कीं पार्षद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.