Bhagalpur News: 21 बच्चों ने मुकम्मल की नाजिरा कुरआन पाक की तालीम
भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चंपानगर स्थित अस्बा इलाके में संचालित मकतब की ओर से कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी धार्मिक, नैतिक एवं शैक्षणिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। मकतब में बुनियादी दीनी तालीम हासिल करने वाले 21 छात्र-छात्राओं ने नाज़िरा कुरआन पाक की तकमील की। इस मुबारक अवसर पर खानकाह पीर दमड़िया शाह, भागलपुर के सज्जादा नशीन सैयद शाह फख्रे आलम हसन ने बच्चों से कुरआन मजीद की अंतिम सूरतों की तिलावत करवाई और उनकी कामयाबी, उज्ज्वल भविष्य, बेहतर किरदार तथा दीन और दुनिया की तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई। मौके पर मो. अहमद तकी जावेद, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: भेद भूल करें एक दूसरे की मदद, शिक्षा पर दें ध्यान: मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.