Bhagalpur News: 2019 से फरार गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान दामोदरपुर निवासी शंभू मंडल, पिता रूपन मंडल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रामाशीष कुमार ने बताया कि भागलपुर न्यायालय की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नेहा कुमारी के न्यायालय में शंभू मंडल के खिलाफ एनबीडब्लू जारी था। वह वर्ष 2019 से फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक प्रक्रिया में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.