Bhagalpur News: 20.48 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो पैडलर गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना की पुलिस ने बीती गुरुवार की रात शाहपुर स्थित बालू डिपो के पास से वाहन चेकिंग के दौरान 20.48 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो पैडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित की पहचान भुवालपुर निवासी अमित कुमार मंडल और रामचंद्रपुर नवटोलिया निवासी नीतीश कुमार के रूप में की है। नाथनगर इंस्पेक्टर एसआई विकास यादव गश्ती करने क्षेत्र में निकले थे। जहां शाहपुर स्थित बालू डिपो के समीप चिह्नित हॉटस्पॉट जगह पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। दो युवक पुलिस को देखकर बाइक लेकर भागने लगे जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों पैडलर के पास 20.48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.