भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के नारायणपुर चौक पर शुक्रवार की रात कार से जा रहे शराब तस्कर को 198 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर मो. उमर, दुधानी, दुमका जिला का रहने वाला है। हमलोग को नवगछिया से सूचना मिली थी। जिसके बाद उसका पीछा कर पकड़ा। दो तस्कर थे, इसमें एक फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर, न्यायिक हिरासत में भागलपुर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...