Bhagalpur News: 1800 से अधिक सरकारी स्कूलों का नहीं हुआ कायाकल्प
भागलपुर, नवम्बर 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में कायाकल्प योजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दीवाली और छठ पर्व तक स्कूलों का रंग-रोगन और मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक 1817 से अधिक स्कूलों में काम शुरू नहीं हो सका है। जिले के कुल 2017 सरकारी स्कूलों में से करीब 200 में ही कायाकल्प का काम पूरा हुआ है। शेष स्कूलों में छठ पर्व के बाद रंग-रोगन और मरम्मत का काम शुरू होने की उम्मीद है। कई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का कहना है कि कायाकल्प योजना के तहत अब तक राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। फंड के अभाव में स्कूलों में रंग-रोगन समेत अन्य जरूरी काम अटके हुए हैं। प्रधानाध्यापकों को उम्मीद थी कि दीवाली और छठ से पहले राशि मिल जाएगी, ताकि छुट्टियों के दौरान काम पूरा कराया जा सके, लेकिन ऐसा नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.