Bhagalpur News: 18 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: शाहकुंड, संवाददाता। शाहकुंड पुलिस ने बेल्थू गांव में छापेमारी कर 18 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेल्थू गांव निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर पिंटू कुमार को 18 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.