भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर। 16वीं वित्त आयोग की राशि के लिए योजनाओं का ब्योरा जिप सदस्यों ने दिया है। 15 अगस्त से पहले ही करीब 27 करोड़ के उपयोग के लिए तमाम सदस्यों से योजनाओं का ब्योरा मांगा गया था। इसको लेकर गुरुवार को विशेष बैठक में भी गाइडलाइन से अवगत कराया गया था। इस राशि से सोलर हाईमास्ट लाइट, शौचालय, प्याऊ, यात्री शेड, छठ घाट आदि का काम कराया जा सकेगा। जिप अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने बताया कि योजनाओं को पोर्टल पर फीड कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...