Bhagalpur News: 15 दिन से पानी सप्लाई ठप
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। दासपुर पंचायत के रामपुरडीह स्थित जलमीनार से 15 दिन बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। यहां का मोटर 29 जून को खराब हो जाने से पानी सप्लाई बंद है। पीएचईडी विभाग की कनीय अभियंता नेहा कुमारी ने कहा कि मोटर रिपेयरिंग के लिए भेजा गया है। अब तक बनकर नहीं आया है। मोटर आते ही जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उधर इस समस्या से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। लोग जैसे-तैसे दूसरों के यहां से सबमर्सिबल से पानी लेकर काम चला रहे हैं। गांव के पैक्स अध्यक्ष नीरज प्रसाद ने बीस सूत्री की बैठक में भी इस मामले को गंभीरता से उठाया था। यह भी पढ़ें- Banka News: मोटर खराब होने से एक सप्ताह से नल-जल योजना बंद, भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.