भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर यातायात बंद करने को लेकर मात्र 15 दिन की मोहलत देना सही फैसला नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि 15 दिन बाद न गंगा में पानी कम होगा, न ही लोगों को सहूलियत मिलेगी। इसके लिए 75 दिन बाद यानी छठ के बाद ही बेली ब्रिज खोलने का निर्णय लिया जाना सही होता। अध्यक्ष ने कहा, विक्रमशिला सेतु भागलपुर शहर को गंगा पार के विभिन्न प्रखंडों एवं अन्य जिलों से जोडने वाला मुख्य साधन है। यह जिला बाढ़ से काफी प्रभावित रहता है। ऐसी स्थिति में सेतु से आवागमन अवरुद्ध होने के फलस्वरूप न केवल जनमानस काफी प्रभावित होगा बल्कि आगामी दुर्गा पूजा, काली पूजा, छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के समय में भी लोगों को काफी परेशानी होगी। यह भी पढ...