भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के दूधैला गंगापुर वार्ड संख्या 27 निवासी मटुकी मंडल का 15 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार 13 अगस्त 2026 से लापता है। परिजनों ने बताया कि बच्चे की मानसिक स्थिति खराब है। बच्चे की गुमशुदगी मामले में उसकी मां सुलैना देवी ने थाने में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। परिवार के लोग चिंतित एवं परेशान है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...