Bhagalpur News: 14.65 लाख की लागत से बने दो प्याऊ का उद्घाटन
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित पश्चिमी काली स्थान और साहेबगंज मियाबाड़ी में रविवार को आम नागरिकों व राहगीरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो नए प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित पंचम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत इन दोनों प्याऊ का निर्माण 14.65 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने की। इस दौरान डिप्टी मेयर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन और स्थानीय पार्षद विभा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। मेयर ने कहा कि शहर के हर वार्ड में स्वच्छ व शुद्ध पेयजल सहित मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.