Bhagalpur News: 13 जब्त वाहनों की हुई नीलामी
भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर,कार्यालय संवाददाता। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग भागलपुर द्वारा मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत पूर्व में जब्त और अधिहृत किए गए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नीलामी का आयोजन विभागीय कार्यालय परिसर में किया गया। इसके लिए विशेष वाहन समिति का गठन किया गया था। समिति में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, भागलपुर शामिल थे। नीलामी के लिए प्रकाशित सूची में शामिल वाहनों में से कुल 13 वाहनों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई। इन वाहनों की नीलामी से सरकारी खजाने को कुल 1,57,550 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.