Bhagalpur News: 13 को परबत्ती बुढ़िया काली मंदिर में महाआरती, 5100 दीप होंगे प्रज्ज्वलित
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर। परबत्ती स्थित बुढ़िया काली महारानी मंदिर में 13 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या के अवसर पर विशेष पूजन, महाआरती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि आषाढ़ अमावस्या को लेकर मंदिर में विधि-विधान से पूजन व महाआरती के साथ 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। महाआरती का आयोजन बनारस की तर्ज पर किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन है। आयोजन की तैयारी में कोषाध्यक्ष ललन मंडल, महामंत्री धनंजय यादव, रविकान्त चौधरी, राजा मंडल, रणवीर यादव, रौशन मंडल, मुख्य पुजारी काली चरण आदि जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: देवी मंदिर भवाली में 13 को मनेगा मूर्ति स्थापना दिवस यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में पहली बार होगी श्री जगन्नाथ लीलामृत कथा
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.