Bhagalpur News: 13वें गोल्डन जुबली अधिवेशन के लिए कई समितियां गठित
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार इतिहास परिषद के 13वें गोल्डन जुबली अधिवेशन का आयोजन बीएन कॉलेज में होना तय है। मंगलवार को आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने की। बैठक में अधिवेशन के सफल, सुव्यवस्थित एवं विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अधिवेशन के आयोजन के लिए विभिन्न समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही, आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों के सुचारू संचालन, आपसी समन्वय एवं समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.