भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जगदीशपुर थाना की पुलिस ने 12.50 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल, 450 रुपया नकदी के साथ जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी इलियास, मो. सोनू और मो. इब्राहिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पूरे जिले में नशा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यही कारण है कि प्रतिदिन नशा के कारोबार करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...