Bhagalpur News: 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने 11 नवंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान की अवधि में दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान साफ रहेंगे, साथ ही मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।वहीं सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता सुबह 6.40 बजे 89 प्रतिशत जबकि 1.40 बजे दोपहर को 64 प्रतिशत रहा। तीन किमी/घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चली। यह जानकारी बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में मौसम रहेगा साफ, तापमान 32 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.