भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पांच से 15 अक्टूबर तक परिवहन विभाग की टीम ने 610 वाहनों का चालान काटकर 69.70 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। गुरुवार को भी जांच अभियान के दौरान लगभग 7.68 लाख रुपये जुर्माना वसूले जाने का अनुमान है। यह अभियान 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। एमवीआई एसएन मिश्र के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम शहर के जीरोमाइल, तिलकामांझी, जेल रोड और बायपास सहित विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 660 वाहनों पर 47 लाख का जुर्माना अभियान के तहत दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों के कागजात की...