Bhagalpur News: 11 अगस्त को मनेगी शनिदेव की जयंती
भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर। एमपी द्विवेदी रोड स्थित भगवान निरंजन शनिदेव मंदिर में 11 अगस्त को शनि देव की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर सुबह में 151 किलो तेल से शनि देव का अभिषेक होगा। मंदिर के पुरोहित परमेश्वरानंद उर्फ काला बाबा ने कहा की शनिदेव की चरण पादुका को फूलों से सजाकर पालकी से पूरे शहर में भ्रमण किया जाएगा। लगभग 151 महिला कलश यात्रा में शामिल होंगी। वहीं 12 अगस्त को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में जागरण का कार्यक्रम भी होगा। आयोजन की तैयारियों में सेवक संजय शर्मा, प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण शाह, संजय जायसवाल, राकेश भगत आदि लोग लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.