Bhagalpur News: 101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता सुल्तानगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर 101 ग्राम स्मैक के साथ दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुल्तानगंज थाना पर शुक्रवार की शाम प्रेस वार्ता करते डीएसपी विधि व्यवस्था नवनीत कुमार ने बताया कि 8 अक्टूबर को सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने सूचना पर बस स्टैंड सुल्तानगंज के समीप दो बदमाशों को 101 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सहित पुअनि रोशन कुमार और रुपेश कुमार, डीआईयू टीम भागलपुर, सशस्त्र बल सुल्तानगंज शामिल थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: सेमापुर रेलवे ढाला के पास 8.328 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.