भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर। नवगछिया स्थित जाह्नवी घाट से जहाज से सफर कर भागलपुर पहुंची मधेपुरा के पुरैनी बाजार की रहने वाली 100 वर्षीय शकुंतला देवी को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली। इसको लेकर भागलपुर पहुंचे परिजन आक्रोशित थे। उनके पोते दिनेश कुमार ने बताया कि नवगछिया घाट पर उनकी गाड़ी को यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि एसडीआरएफ की टीम उनकी सहायता करेगी, पर नवगछिया से लेकर भागलपुर तक वे लोग अपनी दादी को गोद में उठाकर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दादी का इलाज भागलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चलता है। जिसको लेकर आना-जाना लगा रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...