भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की ममलखा पंचायत स्थित मसाढ़ू गांव के वार्ड नंबर एक में सोमवार की सुबह नौ बजे के बाद अचानक गंगा कटाव शुरू हो गया। देखते ही देखते एक घंटे के अंदर 100 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा भूमि का हिस्सा गंगा में समा गया। कटाव से पहले सबसे पहले कटाव स्थल पर लंबी-लंबी दरारें आईं और उसके बाद धीरे-धीरे जमीन पूरी तरह धंस गई। कटाव की जानकारी मिलते ही आसपास मसाढ़ू, ममलखा और चांयचक के ग्रामीण महिला-पुरुष बड़ी संख्या में कटाव स्थल पर पहुंचे और दृश्य देखने लगे। महिलाएं सहित अन्य लोग कटाव स्थल पर बचावरोधी कार्य जिला प्रशासन से कराने की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 100 फीट लंबा 10 फीट चौड़ा भूमि का हिस्सा गंगा में समाया ममलखा पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार अर्णव ने कहा कि वर्ष 2024...