Bhagalpur News: 10 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक संघ ने दिया धरना
भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: मुंगेर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने 10 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को प्रधान डाकघर के मुख्य गेट के पास धरना दिया। मंडलीय सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर धरना दिया गया हमारे मांगों में वेतन भत्ता एवं सेवा संतों के व्यापक पुनरीक्षण ग्रामीण डाक सेवकों को विभागीय कर्मचारियों के समान पेंशन ग्रेच्युटी चिकित्सा सुविधा वर्ष 2023 की हड़ताल से संबंधित सभी मामलों आरोपी एवं दंडात्मक कार्रवाई को वापस लेने ऑनलाइन सदस्यता सत्यापन की प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने जीडीएस कर्मचारियों से संबंधित सभी लंबित सेवा एवं वित्तीय मामलों का तत्काल निपटारा आदि मांगे शामिल हैं। धरना के बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने डाक अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.