Bhagalpur News: 10 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के दोमुही चौक से पुलिस ने दस लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अरसंडी निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे शराब के साथ पकड़ा। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.