Bhagalpur News: 10 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 21 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर (स्मैक) जैसे पदार्थ 38 पुड़ियों में कुल 10 ग्राम, डिजिटल वेट मशीन, सिल्वर क्वॉयल पेपर और मोबाइल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति रुदल मंडल (दुधैला), गौतम दास (महेशी) और छोटू कुमार (काली स्थान, दुधैला) के रहने वाले हैं। यह बरामदगी एवं गिरफ्तारी काली स्थान दुधैला के पास से की गई है। एसआई रूपेश कुमार के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक धराए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.