Bhagalpur News: 'माय सिटी, माय रन' में छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। गांधी जयंती और डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बरारी ने 'माय सिटी, माय रन' के तहत दो किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। केंद्रीय कारागार के मुख्य द्वार से शुरू होकर जीरो माइल तक आयोजित इस दौड़ में विद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कक्षा नौ की साक्षी कुमारी और बालक वर्ग में कक्षा दस के आयुष कुमार प्रथम रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी डॉ. विमलेश झा सहित शिक्षकों और कर्मचारियों का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.