Bhagalpur News: रेलवे की भूमि में ह्यूम पाइप बिछाकर दूर होगी नवाबबाग की जलजमाव की समस्या
भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। सालों से जलजमाव की मार झेल रहे नवाबबाग कॉलोनी के निवासियों को जल्द ही इस नारकीय समस्या से स्थायी निजात मिलने वाली है। नगर निगम प्रशासन ने इलाके में जलजमाव को खत्म करने के लिए एक विस्तृत और व्यावहारिक वैकल्पिक प्लान तैयार कर लिया है, जिस पर काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल, इस इलाके से पानी निकासी के लिए पूर्व में रेलवे की जमीन पर पक्का नाला निर्माण का प्रस्ताव था, लेकिन रेलवे की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिल सकी। रेलवे से हरी झंडी न मिलने के कारण परियोजना लंबे समय से अधर में लटकी हुई थी। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने रास्ता निकालते हुए रेलवे की भूमि में ही अंडरग्राउंड (भूमिगत) ह्यूम पाइप बिछाने की योजना बनाई है। इस नई योजना से बिना किसी बड़े सतह निर्माण के पानी की सुगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.