भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ने शनिवार को मेडिसिन विभाग व शिशुरोग विभाग को हीमोफीलिया बीमारी से संबंधित एक जरूरी निर्देश जारी किया है। दोनों विभागों को कहा गया है कि हीमोफीलिया रोग से ग्रसित मरीजों को चिकित्सीय आवश्यकतानुसार तत्काल भर्ती किया जाए। साथ ही फैक्टर-8 दवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। कार्यालय आदेश के अनुसार समाहरणालय भागलपुर द्वारा अस्पताल प्रशासन को परिवाद प्राप्त हुआ है कि हीमोफीलिया रोग से ग्रसित मरीजों को त्वरित रूप से फैक्टर-8 दवा नहीं मिल रही है, जबकि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में फैक्टर-8 दवा मरीजों के लिए उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...