भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  अंग जनपदीय साहित्य कला संवेदक मंच द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान प्रांगण मोहनपुर नरगा में हिंदी दिवस पखवाड़ा समापन पर हिन्दी के विकास में कवियों, साहित्यकारों का योगदान विषयक विचार गोष्ठी सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता संस्था के प्रधान संरक्षक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। विचार गोष्ठी का उद्घाटन दीप जलाकर कवि अजय शंकर ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हिन्दी के विकास में हमारे संत महात्माओं कवियों और महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गोष्ठी को रंजन कुमार राय, प्रेम कुमार प्रिय, देवेंद्र दास, आशुतोष आशीष, राजीव रंजन के अलावा अन्य साहित्यकारों और कवियों ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...