भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर। सड़क हादसे में बीते दिनों जख्मी अररिया के 30 वर्षीय युवक रोहित कुमार की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि बुधवार को रोहित कुमार अपने घर के समीप टहल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मायागंज अस्पताल में जख्मी युवक का इलाज चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...