Bhagalpur News: हर स्वतंत्रता दिवस एक नए संकल्प का दिन: प्राचार्य
भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। हर वर्ष 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस का आयोजन होता है। यह दिन एक नए संकल्प का होता है। साथ ही हमें स्वतंत्रता की आजादी के लिए जान गंवाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है। जिनके दम पर आज हम स्वतंत्र हैं। यह बातें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टीएनबी कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने कही। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. महतो, कॉलेज सांस्कृतिक परिषद की सचिव डॉ. जनक श्रीवास्तव सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन डॉ. एमएस खालिक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चंदन कुमार ने दिया। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट की तिरंगा रैली कार्यक्रम में सुमित कुमार, जेबा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनायत, मेहर, अफ्शा, सृष्टि, जेबा ने गायन से, बबली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.