Bhagalpur News: हर-घर तिरंगा यात्रा के लिए निकला जुलूस
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र। गुरुवार को सन्हौला प्रखंड में हर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय, परिसर से प्रारंभ होकर सन्हौला बाजार होते हुए बारी आदर्श उच्च विद्यालय तक पहुंची, इसके बाद पुनः प्रखंड कार्यालय में समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना तथा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक प्रबल करना है। तिरंगा यात्रा में कहलगांव डीसीएलआर, सन्हौला प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार, सन्हौला अंचलाधिकारी रजनीश चन्द्र राय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार, सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.