भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खरमनचक स्थित हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स के विस्तारित और नवीनीकृत शोरूम का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया। प्रतिष्ठान के डायरेक्टर हरि ओम वर्मा और संतोष देवी वर्मा के साथ उन्होंने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंत्री और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह में खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा और भागलपुर के सांसद अजय मंडल सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। वहीं शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। प्रतिष्ठान के पार्टनर विशाल वर्मा ने बताया कि ग्राहकों की पसंद, सुविधा और बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर शोरूम का विस्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मेन रोड में जयपुर रत्न मंदिर का नया शोरूम...