भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) का 11वां स्थापना दिवस 24 जुलाई शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अशोक रजक ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सोच और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर स्थापना दिवस मनाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...