Bhagalpur News: हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में पुलिस ने एक अप्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जयरामपुर निवासी रंजक कुमार के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गत वर्ष 18 अगस्त को जयरामपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान श्रवण चौधरी को गोली मार दी गई थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद जख्मी श्रवण चौधरी के फर्दबयान के आधार पर झंडापुर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.