Bhagalpur News: हत्या कर शव बरहपुरा में दफनाया, पहचान नहीं
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा स्थित खाली प्लॉट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिट्टी खोदकर निकाला गया। मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे शव को बाहर निकाला गया। गला रेतकर उसकी हत्या करने की बात सामने आ रही है। शव के हाथ पर भी काटने का निशान है। उसके हाथ में कड़ा और अंगुली में अंगूठी भी है। गला रेतकर हत्या के बाद शव को वहां दफनाने की बात सामने आई है। शव मिलने की सूचना पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची। शव को देखकर इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या तीन से चार दिन पहले की गई है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। मृतक की उम्र 40 साल से ज्यादा होने की बात कही जा रही है。
बकरी चराने वालों ने बाल और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.