Bhagalpur News: हटिया रोड में आभूषण दुकान में लाखों की चोरी
भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। तिलकामांझी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो रहा। हटिया रोड स्थित श्री श्याम ज्वेलर्स दुकान में भीषण चोरी की घटना हुई। दुकान के संचालक सुरेंद्र वर्मा ने सोमवार को थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि दुकान से लगभग 17 लाख रुपये के चांदी के आभूषण, उपकरण, मशीन सहित अन्य सामान की चोरी हुई है। उनका कहना है कि 15 और 16 अगस्त को उनकी दुकान बंद थी। 16 अगस्त की देर रात उनकी दुकान में चोरी हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची। आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। सुरेंद्र वर्मा ने बताया है कि वकील संजय कुमार सिंह के मकान में उनकी दुकान है। गौरतलब है कि इसी ज्वेलर्स की दुकान में वर्ष 2023 में भी चोरी की घटना हुई थी। सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.