भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, जिला नवगछिया की ओर से 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सोमवार को मदरौनी चौक पर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लु बासुकी मौजूद रहे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष कुमार और डॉ. मीना कुमारी ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान रक्तचाप, सामान्य स्वास्थ्य समेत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दी गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्य...