भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। इंसान के सामान्य स्वास्थ्य की तरह ही मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। हमें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के उद्देश्य से प्रयासरत रहने की जरूरत है। वर्तमान समय में चिंता, तनाव, अवसाद की समस्याएं बढ़ी हैं। विद्यार्थियों एवं लोगों को चाहिए कि वे पढ़ाई, काम के साथ-साथ पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। तभी खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकेंगे। स्वस्थ मन के लिए शरीर का स्वस्थ होना भी जरूरी है। यह बातें एसएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा झा ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कॉलेज में कही। मनोविज्ञान विभाग की छात्रा प्रेरणा ने मानसिक स्वास्थ्य पर भाषण दिया। छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए...