भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। विश्व हृदय दिवस पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर के इको क्लब के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विज्ञान शिक्षिका शाहिना खातून तथा नोडल शिक्षिका प्रज्ञा के नेतृत्व में स्वस्थ हृदय, सुखी जीवन पर हृदय को स्वस्थ रखने से संबंधित गतिविधि आयोजित कर आमजन को संदेश देने का प्रयास किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा विज्ञान पाठ्यक्रम से जोड़कर हृदय की संरचना निर्माण कर इनके कार्य पद्धति तथा उसे संरक्षित रखने से संबंधित गतिविधि भी आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया विश्व हृदय दिवस यह भी पढ़ें- Lohardaga News: विश्व हृदय दिवस पर चला जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- हाइपरटेंशन पर जागरूकता, बीआईटी में छात्रों की ईसीजी जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...