Bhagalpur News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में शिथिलता स्वीकार नहीं : डीएम
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। डीएम ने गुरुवार को आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में समारोह से संबंधित गत वर्ष की कार्यवाही और व्यवस्थाओं को आधार बनाते हुए इस वर्ष की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने मुख्य समारोह स्थल, परेड व्यवस्था, झंडोत्तोलन कार्यक्रम, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार, मीडिया प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.