भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: बीते 25 जुलाई को 10 परिवार को दिया जा चुका है बासगीत पर्चा नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आज यानी शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर नाथनगर प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों के 62 भूमिहीन परिवारों को रहने के लिए वासगीत पर्चा दिया जाएगा। अंचल कार्यालय की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वासगीत पर्चा मिलने से लंबे समय से आवासीय भूमि की समस्या से परेशान भूमिहीन परिवारों को अपना आशियाना मिल जाएगा। नाथनगर के अंचलाधिकारी मनोहर कुमार ने बताया कि वैसे भूमिहीन परिवार, जिनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है, उन्हें आवास के लिए दो डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। चयनित परिवारों को नियमानुसार वासगीत पर्चा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पात्र भूमिहीन परिवारों को चिह्नित किया गया है...