भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीएन कॉलेज में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र द्वारा किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यत्र-तत्र गंदगी नहीं फैलाने, कूड़ेदान का प्रयोग, स्वच्छता से स्वास्थ्य लाभ को लेकर जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन मनोज कुमार पंडित एवं निवास चंद्र मोदी ने किया। कालाकार में विजय झा गांधी, मनोज महतो, शंभू सागर, बाल्मीकि कुमार, सुरभि कुमारी, खुशबू कुमारी, मानवी कुमारी, रोमियो महतो आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति और विकसित भारत का संदेश यह भी पढ़ें- Gaya News: नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बीच संबंध को समझाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...