Bhagalpur News: स्मार्ट हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण के लिए जिले के 30 किसान चयनित
भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर। कृषि विभाग के अंतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) भागलपुर द्वारा जिले के 30 चयनित किसानों को पांच दिवसीय स्मार्ट हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है। सभी किसान पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय पिपराकोठी मोतिहारी भेजा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान चयनित किसानों को स्मार्ट बेड इरिगेशन एवं स्मार्ट ग्रीन हाउस तकनीक से संबंधित विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं उन्नत बागवानी तकनीकों से अवगत कराना और कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को जल के कुशल उपयोग, आधुनिक सिंचाई प्रणाली, संरक्षित खेती एवं स्मार्ट ग्रीन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.