Bhagalpur News: स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से पीआईडबलू कर्मी की मौत
भागलपुर, नवम्बर 5 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। कटिहार से भागलपुर जाने वाली भागलपुर-कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से सेमापुर स्टेशन पर कार्य कर रहे पीआईडबलू के कर्मी मोहम्मद सज्जाद की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाम चार बजे की है। बताया जाता है कि वह अचानक पीछे से आ रहे हैं ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना की सूचना के बाद आरपीएफ पुलिस द्वारा उसे सुरक्षित हटाया गया, एवं जीआरपी को सूचना दी गई। नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए देर शाम तक अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से यहीं पर काम कर रहा था। वह कटिहार जिला के बरारी थाना निवासी मुन्ना हाजी टोला पोस्ट सुखासन का रहने वाला था। घटना की सूचना के बाद उसके घर में मातम का माहौल है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.