Bhagalpur News: स्पर में दरार को लेकर फ्लड फाइटिंग शुरू
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर-बिंद टोली में सोमवार को दिन में स्पर छह में 70 से 80 मीटर में आए दरार को लेकर जल संसाधन विभाग के द्वारा फ्लड फाइटिंग के तहत कार्य शुरू कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में दरार के आसपास के जंगल को काटकर एनसी बॉडी एवं जिओ बैग से उसे ठीक किया जा रहा है। विभाग के अभियंता द्वारा बताया गया कि जिस तरह से दरार आया है। इसकी एहतियात के तौर पर मरम्मती जरूरी है, नहीं तो आगे परेशानी होगी। वहीं दरार की जानकारी के बाद भागलपुर अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी मौके पर पहुंचे और तत्काल संवेदक को समय रहते मरम्मत करने का निर्देश दिया। मौके पर कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.