भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक ऑनर्स पार्ट-3 परीक्षा-2026 (सत्र 2022-2025 ओल्ड कोर्स) और बीबीए, बायोटेक व बीएससी आईटी (सत्र 2023-2026) का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 16 अक्टूबर से तीन नवंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। विवि प्रशासन ने सभी ऑनर्स विषयों को चार समूह (ग्रुप ए, बी, सी और डी) में बांटा है। परीक्षा का समापन तीन नवंबर को जीएस पत्र की परीक्षा के साथ होगा, जिसमें प्रथम पाली में आर्ट्स और द्वितीय पाली में साइंस, कॉमर्स व बायोटेक के छात्र शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Ara News: वीकेएसयू : स्नातक सेमेस्टर तीन और पांच का परीक्षा कार्यक्रम जार...